VIDEO: अधिवक्‍ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 22, 2019

VIDEO: अधिवक्‍ताओं पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्‍ता से मारपीट के विरोध में गुरुवार को भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्‍था के बैनर तले अधिवक्‍ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने सेशन कोर्ट से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक रैली भी निकाली. अधिवक्‍ताओं ने एसपी योगेश यादव को ज्ञापन देकर आरोपियों को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार करने की मांग की. पीड़ित अधिवक्‍ता मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि मंगलवार शाम को वे अपने मामा से मिलने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान पर गए थे. उसी दौरान कुछ व्‍यक्ति सरिया और लाठियों से उनकी पिटाई कर दी. उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके मामा सुनील व्‍यास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है. संस्था के महासचिव लोकेश व्‍यास ने कहा कि अधिवक्‍ताओं के साथ आए दिन इस तरह से मारपीट की जा रही है. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता काफी समय से अधिवक्‍ता प्रोक्‍टेशन एक्‍ट की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2GSxe1m

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages