VIDEO: परफॉर्मिंग आर्ट फेस्टिवल 'नवरस' का आगाज, कार्यक्रम में शहीदों को दी श्रद्धांजलि - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 18, 2019

VIDEO: परफॉर्मिंग आर्ट फेस्टिवल 'नवरस' का आगाज, कार्यक्रम में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जवाहर कला केंद्र का बहुचर्चित परफॉर्मिंग आर्ट फेस्टिवल 'नवरस' का भव्य आगाज हुआ. इस 9 दिवसीय फेस्टिवल की शुरुआत देश की जानी-मानी नृत्यांगना मंजरी चतुर्वेदी के सूफी कथक प्रस्तुति के साथ हुई. पंजाब की रहने वाली कलाकार मंजरी ने अपनी प्रस्तुति के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि दी, इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर हुई. मंजरी ने पंजाब के 700 वर्षीय लोकगीत जुगनी को कथक के जरिए बयां किया और प्यार की कहानी को कथक के जरिए दर्शाया. गौरतलब है कि 24 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल के दौरान देशभर के जाने-माने कलाकार डांस, म्यूजिक और थिएटर की प्रस्तुति देते नजर आएंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2toCDFv

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages