ट्रक चालकों ने पुलिसवालों पर लगाया वसूली का आरोप, VIDEO वायरल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 1, 2019

ट्रक चालकों ने पुलिसवालों पर लगाया वसूली का आरोप, VIDEO वायरल

चूरू जिले के सुजानगढ़ परिवहन कार्यालय के एक सब इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिए कुछ लोग सब इंस्पेक्टर हरीराम ढाका पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि सब इंस्पेक्टर ढाका का कहना है कि उनपर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत है. उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान जब एक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वो रुकी नहीं. करीब ढाई किलोमीटर पीछा करके उनकी टीम ने चालक को पकड़ा और चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की तो वो लोग इंस्पेक्टर और उनकी टीम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगे. इतना ही नहीं वे लोग परिवहन विभाग की टीम के साथ मारपीट करने पर भी उतारू हो गए थे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UxZvhr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages