VIDEO: रणथम्भौर में दो बाघों के बीच संघर्ष, 'पैकमैन' के नाम से मशहूर बाघ की मौत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, February 1, 2019

VIDEO: रणथम्भौर में दो बाघों के बीच संघर्ष, 'पैकमैन' के नाम से मशहूर बाघ की मौत

रणथम्भौर नेशनल पार्क में दो टाइगर के आपसी संघर्ष में एक टाइगर टी-85 की मौत हो गई. नेशनल पार्क के इण्डाला वन क्षेत्र में टाइगर टी-85 मृत पाया गया. वन विभाग ने टाइगर का शव अपने कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया. माना जा रहा है कि किसी दूसरे टाइगर के साथ हुए संघर्ष के कारण इस टाइगर की मौत हो गई. मृत टाइगर के शरीर पर घाव और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम के दौरान वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे. मृत टाइगर को पैकमेन के नाम से भी जाना जाता था. वन विभाग दूसरे टाइगर को घायल बता रहा है और उसे ढूंढ़ने में लगा हुआ है. बता दें कि मृत टाइगर का मछली बाघिन से भी संबंध रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SfiSON

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages