बच्चे सवाल करें और गुरुजी जवाब दें तो बात समझ में आती है, लेकिन बच्चे सवाल करें और प्रदेश के मंत्री जवाब दें तो सुनने में कुछ अजीब लगता है. मंगलवार को कुछ ऐसा ही हुआ. सुजानगढ़ की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में चल रहे गोपालुपरा उत्सव के तहत सरपंच सविता राठी की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने शिरकत की. चौपाल में बच्चों ने गांव के विकास में आ रही बाधाओं पर सवाल किए तो मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने सवालों के जवाब दिए और बच्चों की जागरूकता देख से काफी खुश हुए. मंत्री ने कहा कि गांव की बेटियों ने जो समस्याएं रखी हैं, मैं उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हूं. मंत्री के दौरे में बड़ी संख्या में कांग्रेत नेता व अधिकारीगण साथ रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RHYVvr
No comments:
Post a Comment