झुंझुनूं नगर परिषद ने किया तीन और गेस्ट हाउस को सील - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 6, 2019

झुंझुनूं नगर परिषद ने किया तीन और गेस्ट हाउस को सील

झुंझुनूं नगर परिषद ने मंगलवार को एक बार फिर शहर में बड़ी कार्रवाई की. नगर परिषद ने नगरीय विकास कर बकाया होने के चलते तीन गेस्ट हाउसों को सील किया. मंगलवार को दोपहर को अचानक राजस्व अधिकारी नेहा चौधरी के नेतृत्व में एक टीम खेमी शक्ति मंदिर के पास स्थित चिड़ीमौली सती मंदिर गेस्ट हाउस पहुंची और उसे सील कर दिया. इसके बाद सूरजगढ़ हाउस और राणी सती रोड स्थित तुलस्यान अतिथि भवन को भी सील किया गया. आयुक्त विनयपाल सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई में नगर परिषद के कर्मचारी भी शामिल थे. नेहा चौधरी ने बताया कि अभी चार दर्जन से अधिक गेस्ट हाउस, मैरिज गार्डन, अस्पताल, बैंक और स्कूलों के नगरीय विकास कर बकाया चल रहे हैं, जिन्हें नोटिस दिए गए है. यदि समय पर बकाया कर नहीं जमा करवाया तो कार्रवाई होगी. मंगलवार को जिन तीन गेस्ट हाउस को सीज किया गया, उन पर 12 सालों से नगरीय विकास कर बकाया चल रहा है. जो लाखों रुपए में है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UI8QmQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages