गुर्जर आंदोलन: ताश पत्ती में हो रही है आंदोलनकारियों की जीत-हार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 13, 2019

गुर्जर आंदोलन: ताश पत्ती में हो रही है आंदोलनकारियों की जीत-हार

नेशनल हाईवे जहां पर वाहनों की रेलम पेल लगी रहती थी लोगों को पैदल हाईवे क्रॉस करने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता था. चंद सेकेंड में ही हाईवे क्रॉस करना पड़ता था लेकिन अब इस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है. ऐसे में अब गुर्जर समाज के लोग हाईवे पर टाइम पास करने के लिए ताश पत्ती खेल रहे हैं. दौसा के सिकंदरा चौराहे पर कोई आंदोलनकारी ताश के खेल में कभी जीतता है तो कभी अपने साथी आंदोलकारी से हार जाता है. गुर्जर आंदोलनकारी जहां हाईवे पर धरना और ताश पत्ती खेल कर टाइम पास कर रहे हैं, वहीं आम जनता परेशान हो रही है. नेशनल हाईवे 21 के सिकंदरा चौराहा पर गुर्जर समाज ने नेशनल हाईवे को जाम कर रखा है और आंदोलनकारी ताश पत्ती खेल रहे हैं. जनता गुर्जर नेताओं एवं सरकार की तरफ नजरें लगाए बैठी है कि कब गुर्जरों एवं सरकार के बीच सफल वार्ता होगी और ये रेल मार्ग व सड़क मार्ग एक बार फिर सुचारू होंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2V25fjR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages