भाजपा लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में बीकानेर आए विधायक सतीश पुनिया ने सोमवार को राहुल और प्रियंका गांधी पर व्यंग्य करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस का पप्पू फेल हो गया तो कांग्रेस बबली के रूप में प्रियंका गांधी को लेकर आई है लेकिन इस बबली का बंटी भी जमानत पर चल रहा है. विधायक पुनिया के इस बयान पर शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने कहा कि यह भाजपा की दूषित मानसिकता का परिचय है. उन्होंने कहा कि यह आरएसएस की पाठशाला में सिखाया जाता है. इसी कारण तीन प्रदेशों से भाजपा का सफाया हो गया. विधायक पुनिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरा देश राहुल गांधी को पप्पू नाम से सम्बोधित करता है और उन्होंने व्यंग्य के रूप में कार्यकर्ताओं को यह बात कही है. इसमें कोई गलत बात नहीं है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RC1wqR
No comments:
Post a Comment