अजमेर के कायड मैदान में शुरू हुए सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अजमेर पहुंचे. कायड हैलीपेड पर दोनों नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गुर्जर समाज के लोगों ने स्वागत किया. सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम पायलट ने सीधे अधिवेशन स्थल पहुंच देश भर से जुटे सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.अपने संबोधन में पायलट ने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार को सेवादल से सबक लेना चाहिए. सेवादल महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ एकता और अखंडता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है. पायलट ने कहा कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस अधिवेशन में आ रहे हैं . जल्द ही लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सेवादल की भूमिका भी काफी बढ़ जाती है. इन चुनावों में एकजुटता के साथ काम करके कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर देश में प्रेम और मुहब्बत वाली सरकार बनानी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2BzjR2P
No comments:
Post a Comment