गुर्जर आरक्षण आंदोलन: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारी लगा रहे हैं 'ठुमके' - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 10, 2019

गुर्जर आरक्षण आंदोलन: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारी लगा रहे हैं 'ठुमके'

आरक्षण की मांग को लेकर सवाई माधोपुर में रेलवे ट्रैक पर डटे गुर्जर समाज के लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. बड़ी संख्या दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर तंबू और खाट (चारपाई) डालकर पिछले तीन दिन से बैठे समाज के लोग अब आंदोलन की चर्चा के साथ-साथ नाच-गाकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं. ट्रैक पर बैठे गुर्जर समाज के आंदोलनकारियों में युवा से लेकर बुजुर्ग तक एक ही बात कह रहे हैं कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे ट्रैक से नहीं हटेंगे. आरक्षण के लिए आर-पार की इस लड़ाई में वे अपना संकल्प स्थानीय भाषा में तैयार किए गए गानों और लोकोक्तियों के जरिए भी बयां कर रहे हैं. आंदोलनकारियों के लिए ट्रैक के पास ही स्वयंसेवकों की बड़ी फौज खाना तैयार करने में जुटी रहती है. आंदोलन के दौरान हो रहे इस नाचे-गाने में भी युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी ठुमके लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SLntZ4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages