चुराते थे सिर्फ महंगी साइकिलें, पांच गिरफ्तार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 6, 2019

चुराते थे सिर्फ महंगी साइकिलें, पांच गिरफ्तार

श्रीगंगानगर शहर में पिछले दो महीने से हो रही साइकिल चोरी से परेशान लोगों को मंगलवार को राहत मिली. पुलिस ने साइकिल चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 22 महंगी साइकिलें बरामद की हैं. थाना अधिकारी कुलदीप वालिया ने बताया कि पिछले दो माह से शहर से महंगी साइकिलों की चोरी लोगों के घरों से हो रही थी. इस पर पुरानी आबादी क्षेत्र में लगातार गश्त और चौकसी की गई. हवलदार राकेश शर्मा की सूचना पर पुलिस ने श्याम नगर इलाके में छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 22 साइकिलें बरामद की हैं . इन साइकिलों की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 18 हजार रुपए तक है. साइकिल बरामदगी की सूचना मिलते ही शहर में कई लोग पुरानी आबादी थाना में पहुंचने शुरू हो गए हैं और अपने बिल लेकर थाने में दिखा रहे हैं ताकि चोरी गई साइकिल पर अपना दावा जता सकें.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UHYoMb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages