सोमवती अमावस्या को झालरापाटन में श्रद्धालुओं ने लगाई चंद्रभागा नदी में डुबकी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 5, 2019

सोमवती अमावस्या को झालरापाटन में श्रद्धालुओं ने लगाई चंद्रभागा नदी में डुबकी

झालावाड़ जिले की धार्मिक नगरी झालरापाटन में भी सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही पवित्र चंद्रभागा नदी में स्नान का दौर चलता रहा. इस दौरान महिलाओं ने पीपल की पूजा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किए और जरूरतमंदों को दान किए. पंडितों ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग होने के साथ ही मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने का विधान है. धार्मिक परंपरा है कि सोमवती अमावस्या पर मौन व्रत रख महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. इसी के तहत झालरापाटन में श्रद्धालुओं ने सुबह नदी में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को अर्ध्य दिया, और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया. सोमवती और मौनी अमावस्या एक ही दिन होने से सोमवार को दिन भर मंदिरों मे लोगों का तांता लगा रहा. (रिपोर्ट- तरुण)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2WI6LJi

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages