न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति में वकील कोटे को कम करने के विरोध में शुक्रवार को वकीलो की राज्यव्यापी हड़ताल के तहत श्रीगंगानगर में भी वकीलों ने हड़ताल रखी. जिला न्यायालय के आगे बड़ी तादाद में वकीलों ने एकत्र होकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के इस प्रस्ताव का विरोध किया. सभी वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और अपने अपने चैंम्बर से बाहर आ गए. बाद में जिला न्यायालय के आगे आकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के इस प्रस्ताव का नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया. इस अवसर पर जिला बार के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह मिशन ने कहा कि आज के राज्य व्यापी विरोध के बावजूद अगर बीसीआई ने अपना प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो वे अपना आंदोलन आगे बढ़ाएंगे. 15 फरवरी को जयपुर में राज्य के सभी बार के जिला अध्यक्षो व सचिव मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे. एडवोकेट भूरामल स्वामी ने कहा कि 23 व 24 फ़रवरी को एडीजे भर्ती परीक्षा का भी विरोध किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DoY7qs
No comments:
Post a Comment