सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को राजधानी के स्वेज फार्म क्षेत्र में उपहार सुपर मार्केट का उद्घाटन किया. कॉनफेड की ओर से मॉल की तर्ज पर उपभोक्ता सुपर मार्केट खोले जा रहे हैं और जयपुर में ऐसे 15 मार्केट खोलने की योजना है. इन सुपर मार्केट में उपभोक्ताओं को सस्ते दाम पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होगी. फिलहाल इस स्टोर पर करीब 4 हजार प्रकार के उत्पाद रखे गए हैं और इसे बढ़ाकर 10 हजार करने की योजना है. प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के स्टोर खोले जा रहे हैं. सरकार की मंशा ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर तक छोटे स्टोर खोलने की है. (रिपोर्ट- दिनेश शर्मा)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RChqBC
No comments:
Post a Comment