राजस्थान की राजधानी जयपुर में नैशनल साइक्लिंग चैंपियनशिप में शामिल होने पहुँचीं 22 राज्यों की टीम के खिलाड़ियों को एक कमरे में ठूंस-ठूंस कर रखा गया. जहां चैम्पियनशिप से ठीक पहले 20 से 30 साइक्लिस्ट ने एक बदहाल कमरे में रात गुजारी, यहां तक की नैशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आए इन साइक्लिस्ट्स के लिए किसी बेड का भी इंतजाम नहीं था. हॉल में ही एक-एक पतला गद्दा बिछा दिया गया है. वहीं साइकिल रखने के लिए भी कोई स्टोर नहीं होने की वजह से कमरे में ही साइकिलों को रखा गया. जयपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद नहाने के लिए इन साइक्लिस्ट को गर्म पानी तक मुहैया नहीं कराया गया. विडियो देखें.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Umc9zQ
No comments:
Post a Comment