राजसमंद के भीम कस्बे में पिछले कई दिनों से दूषित और बदबूदार पानी की शिकायतों पर सोमवार को एसडीएम सुरेशचंद चावला ने बाजार में लगे नलों पर पानी सप्लाई के समय पहुंच कर खुद पड़ताल की. इस पड़ताल में कीचड़ वाले पानी की सप्लाई होने की पुष्टि हो गई. इस पर एसडीएम ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने बताया कि इन दिनों स्वाइन फ्लू सहित कई मौसमी बीमारियां फैल रही हैं. ऐसे में यदि गंदे पानी की सप्लाई हुई तो लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है. एसडीएम ने तुरंत व्यवस्थाएं सुधारकर स्वच्छ पानी की सप्लाई करने के निर्देश जारी किए. गौरतलब है कि पिछले पंद्रह दिनों से कस्बे में गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायतें मिल रही थीं. इस संबध में कस्बेवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Uj3Ftg
No comments:
Post a Comment