VIDEO: जोधपुर में देखें किस तरह से बदमाशों ने की बस पर फायरिंग, यात्री दहशत में - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 16, 2019

VIDEO: जोधपुर में देखें किस तरह से बदमाशों ने की बस पर फायरिंग, यात्री दहशत में

लंबे समय बाद जोधपुर शहर मंगलवार की देर रात गोलियों की आवाजों से कांप गया. के एन हॉल चौराहे के पास बदमाशों ने एक स्लीपर कोच बस पर फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद बस में बैठी सवारियां दहशत में आ गईं. बदमाश फायरिंग तक ही नहीं रुके. बदमाशों ने बस पर सरिए और बेसबॉल के बल्लों से अंधाधुंध कई वार किए. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो न्यूज़ 18 के हाथ लगा है. इसमें केएन हॉल चौराहे पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी आकर रुकती है. उसमें सवार कुछ बदमाश एक बस का इंतजार कर रहे होते हैं. जैसे ही बस आती है, गाड़ी से उतरकर बदमाश उस बस पर फायर कर देते हैं. अचानक हुई इस फायरिंग से बस ड्राइवर घबरा जाता है और बस को वहीं खड़ी कर देता है. इतने में बदमाश बस के शीशे पर और बस के आगे के हिस्से पर अंधाधुंन सरियों और बेसबॉल के बल्लों से हमला बोल देते हैं. इस पूरी घटना से बस में बैठी सवारियां दहशत में आ जाती है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FxqWnS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages