नागौर ज़िले के मेड़ता सिटी राजकीय कॉलेज में स्टेडियम हैंडओवर करने की मांग को लेकर छात्रों ने तालाबंदी कर दी और गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग पर टालमटोल करने के आरोप लगाए और छात्रहित में स्टेडियम को हैंडओवर करने की मांग की. कॉलेज प्रशासन ने उचित मानदंड पूरा करने के बाद ही स्टेडियम को हैंडओवर करने की बात कही है. मेड़ता के डीएसपी एवं तहसीलदार ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और छात्रों से वार्ता कर नियमानुसार स्टेडियम को हैंडओवर किए जाने का आश्वासन दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RhyMDQ
No comments:
Post a Comment