राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला प्रशासन और स्वीप कार्यक्रम के तहत किशोर नगर के गायत्री शक्तिपीठ हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला परिषद सीईओ और स्वीप कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द सिंह राणावत, एडीएम, एसडीएम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या विद्य़ार्थी मौजूद रहे. समारोह में मतदान के महत्व और नए मतदाताओं में मतदान के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से कई शिक्षा परक नृत्य, गीत, लघु नाटिकाएं पेश की गईं, जिनके माध्यम से मतदान के संवैधानिक अधिकार और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और बदलवाने के संबध में विस्तृत जानकारी दी गई.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2MyUsu4
No comments:
Post a Comment