उदयपुर के ट्रांसपोर्टनगर इलाके में बीच सड़क पर शुक्रवार की दोपहर में एक ऑटो चालक युवक की भीड़ ने जमकर धुनाई की. एक के बाद हर किसी ने उसको पीटा और उसके ऑटो में भी तोड़फोड़ कर दी. दरअसल ऑटो चालक एक युवती के अपहरण की कोशिश कर रहा था, उसी के बाद वहां मौजूद लोगों ने ऑटो चालक की धुनाई की. बताया जा रहा है एक युवती के साथ इस ऑटो चालक ने पहले छेड़छाड़ की और उसके बाद युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा तो युवती चिल्लाने लगी. इस पर भीड़ ने हंगामा कर दिया और ऑटो चालक की जमकर पिटाई की. सूचना पर मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और युवक को हिरासत में लिया. (रिपोर्ट- सतीश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2B4A27Y
No comments:
Post a Comment