राजस्थान के जयपुर में चोर-लुटेरे लगातार सक्रिय रहते हैं. कभी वह पर्यटकों को अपना निशाना बनाते हैं तो कभी घरों में चोरी. यही उचक्के राह चलते लोगों का हाथों से कीमती सामान, महिलाओं के पर्ल लूट पलक झपकते ही गायब हो जाते हैं. कोटखावदा मोड़ पर एयू बैंक के बाहर ऐसे ही बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में रखे बैग से करीब ढाई लाख रुपए पार कर लिए. पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने अन्य चोरी के मामले में चार युवकों को भी गिरफ्तार किया है. दो दिन पहले इन्होंने मैरिज गार्डन के बाहर से दो बाइक चुराई थीं. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस के मुताबिक उन्होंने पूछताछ में कई वारदातें कबूल की हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2DLYCfI
No comments:
Post a Comment