जालोर जिले में इस बार मॉनसून की बेरुखी के चलते किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं. सिंचाई के लिए बने कुओं का जल स्तर नीचे चला गया है. ऐसे में किसान खेतों में रायडा, जीरा व गेहूं जैसी फसलों को हो रहे नुकसान से बचाने में लगे हुए हैं. पिछले एक सप्ताह से लगातार सर्दी का सितम बढ़ने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं. वजह यह है कि जीरे जैसी महंगी फसल को अधिक ठंड से नुकसान हो रहा है और रायडे में मोयले जैसे कीट लगने से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसलिए किसान अपनी मेहनत की कमाई को घर ले जाने के लिए जीरे की फसल पर कीटनाशकों का छिड़काव कर फसल को बचाने में लगे हुए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2F8KUEv
No comments:
Post a Comment