राजस्थान के जयपुर के राजापार्क गुरूद्वारे के पास बड़े स्तर पर लोहड़ी का पर्व मनाया गया. पंजाबी समुदाय के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस दौरान राजनीति से जुड़े नेताओं का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. दरअसल कार्यक्रम में मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ और उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा जब एक दूसरे के आमने-सामने हुए तो एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई देते दिखे. वहीं पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी ने भी कांग्रेस के आदर्श नगर विधायक रफीक खान को बधाई दी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ROSJpQ
No comments:
Post a Comment