VIDEO: खुदाई के दौरान निकला कोबरा, देवता मान पूजा कर रहे हैं लोग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 3, 2019

VIDEO: खुदाई के दौरान निकला कोबरा, देवता मान पूजा कर रहे हैं लोग

राजस्थान के सवाईमाधोपुर शहर में श्याम वाटिका कॉलोनी में जमीन को समतल करने के दौरान जेसीबी चलाई गई. खुदाई के दौरान एक कोबरा निकल आया. खास बात यह है कि ये सांप पिछले पांच दिनों से एक ही जगह बैठा है. इससे भी खास बात यह है कि कुछ लोग इस सांप को देवता समझ कर इसकी पूजा करने लगे. सांप की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा की सामग्री के साथ पहुंच रही है. पांच दिनों से यह सिलसिला जारी है. कोबरा की पूजा करने आई महिला का कहना है कि यह सांप खुदाई में निकला है और पांच दिन से यहीं बैठा है. महिला का कहना है कि सांप किसी देवता के रूप में है. गनीमत यह है कि अभी तक सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2C1BgQS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages