VIDEO: सीकर के पुलिस अधिकारियों के हत्यारों को पकड़ने वाली टीम होगी सम्मानित - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 4, 2019

VIDEO: सीकर के पुलिस अधिकारियों के हत्यारों को पकड़ने वाली टीम होगी सम्मानित

सीकर के दो पुलिस अधिकारियों की हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं. पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने सीकर में पुलिस निरीक्षक मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामगोपाल की हत्या के कुख्यात आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक डिस्क अवार्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने का आदेश जारी किया है. उग्रवादी निरोधक दस्ते के अतिरिक्त एसपी बजरंग सिंह शेखावत को भी डीजी डिस्क अवार्ड दिया जाएगा. बजरंग सिंह शेखावत ने लगातार 24 घंटे सफर करने के बाद अपनी टीम के साथ हत्याकांड के आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था. खूंखार अपराधी हाईटेक तरीकों से नेपाल भागने की कोशिश में थे. लेकिन एसपी बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में डिप्टी एसपी रामचंद्र मूंढ, एटीएस निरीक्षक राजेश धुरेजा और निरीक्षक महावीर सिंह की टीम ने हत्यारों को पुणे रेलवे स्टेशन में दबोच लिया था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Rz2Fnm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages