VIDEO: पुलिस ने जब्त किया अवैध शराब से भरा ट्रक, ड्राइवर फरार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 13, 2019

VIDEO: पुलिस ने जब्त किया अवैध शराब से भरा ट्रक, ड्राइवर फरार

अजमेर की गेगल पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें एक हजार से ज्यादा अंग्रेजी शराब के कार्टन मौजूद थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ गगवाना के पास एक ढाबे पर यह ट्रक खड़ा था, जहां किसी ने इसमें शराब भरे होने की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक में शराब के कार्टन मिले. पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के दौरान ही ट्रक ड्राइवर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ट्रक किसका है और शराब कहां से भरकर लाई गई थी. साथ ही इसे कहां ले जाया जा रहा था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2D7nmOY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages