जयपुर जिला कलेक्ट्रेट स्थित द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के दो गुटों में चुनाव कराने को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस एसोसिएशन के करीब 3 हजार वकील सदस्य हैं. यहां आज गुरुवार को अध्यक्ष सुनील शर्मा के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया. अध्यक्ष सुनील शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ढाई साल के बाद भी एसोसिएशन के चुनाव नहीं कराए. नियम के अनुसार हर 1 साल में चुनाव कराना जरूरी है. इसके साथ ही विरोधी खेमे ने अध्यक्ष सुनील शर्मा पर द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के करीब 50-60 लाख रुपयों के फंड को भी खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाए हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2W3QgXZ
No comments:
Post a Comment