राजस्थान की राजधानी जयपुर में मैसूर महल में वीआ इंडिया अवॉर्ड्स सीजन-3 का आयोजन किया गया. अवॉर्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 सशक्त महिलाओं को वीआ इंडिया अवॉर्ड से नवाजा गया. समारोह में फिल्म अभिनेत्री डॉ. अदिति गोवित्रिकर ने महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने बताया कि इस तरह के अवॉर्ड्स से महिलाओं का उत्साह बढता है और महिलाएं सशक्त बनती हैं. उन्होने बताया कि देश में अब महिलाएं सशक्त हो रही है लेकिन अभी भी और सशक्त होने की जरूरत है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VP5pfm
No comments:
Post a Comment