VIDEO: हाईवे पर धू-धू कर जला राशन के सामान से भरा ट्रक - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 13, 2019

VIDEO: हाईवे पर धू-धू कर जला राशन के सामान से भरा ट्रक

राजस्थान के दौसा जिले के भांडारेज मोड़ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर देर रात एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई. चालक व परिचालक को जैसै ही आग का पता चला, वैसे ही दोनों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के अनुसार राशन की सामग्री से भरा ट्रक भरतपुर से जयपुर की तरफ आ रहा था. इस दौरान दौसा जिले के सदर थाना इलाके में भांडारेज मोड़ के पास ट्रक में अचालक आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने ट्रक को अपनी आगोश में ले लिया. चालक और परिचालक ने ट्रक को हाईवे पर खड़ा कर दिया जिसके बाद हाईवे पर ट्रक धू-धू कर जलता रहा. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VMXTBO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages