राजस्थान के करौला में एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए करौली पंचायत समिति में तकनीकी सहायक विशन सिंह चौधरी और सचिव महेश शर्मा को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने कुंडगांव क्षेत्र के एक किसान से अपना काम-अपना खेत योजना के तहत एमबी भर कर राशि दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी. एएसपी एसीबी भैरूलाल ने बताया कि किसान की शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन करवाया. शिकायत की पुष्टी होने के बाद किसान पंचायत समिति कार्यालय में रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा और राशि सचिव को सौंपी. इस दौरान एसीबी की टीम ने पंचायत सचिव महेश शर्मा को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FlLmQY
No comments:
Post a Comment