श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की जोड़कियां मायनर में बुधवार सुबह 15 से 20 फीट तक कटाव आ गया. इस कारण कई बीघा जमीन जलमग्न हो गई. जैतसर गांव के पास हुए इस कटाव की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के कर्मियों ने कटाव को पाटने की कोशिश की. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस कटाव को बंद किया जा सका. लेकिन तब तक करीब 7 से 8 बीघा जमीन क्षेत्र में पानी भर चुका था.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FXWX8W
No comments:
Post a Comment