VIDEO: डूंगरपुर में 36 लाख रुपये के 1239 कार्टन अवैध शराब जब्त - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 7, 2019

VIDEO: डूंगरपुर में 36 लाख रुपये के 1239 कार्टन अवैध शराब जब्त

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आबकारी निरोधक दल ने रतनपुर बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे कंटेनर को जब्त किया है. मामले में आबकारी दल ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है. डूंगरपुर आबकारी प्रहरा अधिकारी कपूराराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच-08 पर अवैध शराब के कंटेनर के गुजरने की सूचना मिली थी, जिस पर आबकारी दल ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की. इस दौरान जब एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध शराब के कार्टन भरे हुए थे. आबकारी दल ने कंटेनर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आबकारी दल ने कंटेनर से 36 लाख रुपये की कीमत के 1239 कार्टन बरामद किए हैं. पूछताछ में चालक ने कंटेनर गुड़गांव से मुंबई ले जाना बताया है, फिलहाल आरोपी चालक के पूछताछ की जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VyOYUt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages