विधायक दिव्या के तल्ख तेवर, SDM को कहा, 'आप मुझे ढूंढिए, मैं प्रशासन को ढूंढने नहीं जाऊंगी' - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 6, 2019

विधायक दिव्या के तल्ख तेवर, SDM को कहा, 'आप मुझे ढूंढिए, मैं प्रशासन को ढूंढने नहीं जाऊंगी'

चुनाव जीतने के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर स्वागत के दौरान जोधपुर के ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए तल्ख तेवर दिखाए. तल्ख तेवर वाले उनके ये वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. क्षेत्र के उम्मेद नगर इलाके में स्वागत कार्यक्रम के दौरान एसडीएम के नजर नहीं आने पर विधायक दिव्या नाराज हो गई. कुछ देर तक इंतजार के बाद एसडीएम वहां पहुंचे. तब कार में बैठे-बैठे दिव्या मदेरणा ने एसडीएम के प्रति गुस्सा जताया. विधायक दिव्या ने एसडीएम से तल्ख स्वर में पूछा कि आप कहां थे. उसके बाद दिव्या ने कहा कि राजस्थान में सर्वप्रथम तो मुख्यमंत्री हैं और फिर जोधपुर में हम हैं. मुख्यमंत्री के जाओ तब मेरी समझ आए कि अर्जेंट काम आ गया इसलिए आप गए. लेकिन विधायक यहां पर है और आप पता नहीं कौन सा अर्जेंट काम करने गए थे. अभी तो मैं आपको कहकर आई थी कि व्यवस्था सुधारें. 'आई विल नॉट टॉलरेट दिस मिस्टर. आप मुझे ढूंढिए, मैं प्रशासन को ढूंढने नहीं जाऊंगी'.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Fd4xwj

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages