करौली में अब मनचलों की खैर नहीं, स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी सिखाएंगी सबक - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 3, 2019

करौली में अब मनचलों की खैर नहीं, स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी सिखाएंगी सबक

महिला अपराध पर लगाम कसने के लिए करौली पुलिस ने एक पहल की है. इसके तहत बुधवार को शिक्षण संस्थानों के पास आधुनिक उपकरणों से लैस स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया जो मनचलों को सुधारने और छात्राओं व महिलाओं पर होने वाले अपराध को नियंत्रित करने का काम करेंगी. शहर में ईव टीजिंग सहित महिला अपराध पर लगाम लगाने और महिला पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 3 स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को एसपी अजय सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हिंडौन कोतवाली, हिण्डौन मंडी कोतवाली और करौली कोतवाली के लिए एक-एक उपकरणों से सुसज्जित स्कूटी दी गई है. प्रत्येक स्कूटी पर दो महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं. एसपी अजय सिंह ने बताया कि ये शहर में किसी भी प्रकार के महिला अपराध रोकने, मनचलों पर नियंत्रण, शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मददगार साबित होंगी. शाम के वक्त महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ रोकने व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में भी मददगार साबित होंगी. स्कूटियों में लाउडस्पीकर, पुलिस सायरन, पुलिस की फ़्लैश लाइट लगा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RaH3OM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages