अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के आवास पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में पूर्व के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और श्रम मंत्री टीकाराम जुली ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर फूलबाग पहुंचे थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार किसानों का कर्ज मात्र 10 दिन में ही माफ कर दिया गया है. इसके अलावा अलवर जिले में रुके हुए बड़े प्रोजेक्ट, मेडिकल कॉलेज, मिनी सचिवालय और चंबल के पानी जैसी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2QzDADY
No comments:
Post a Comment