कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी बोले, 'हेमाराम चौधरी को मंत्री नहीं बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण' - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 6, 2019

कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी बोले, 'हेमाराम चौधरी को मंत्री नहीं बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण'

मारवाड़ के कद्दावर नेता हेमाराम चौधरी को गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को प्रदेश के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. मंत्रिमंडल गठन के बाद हेमाराम चौधरी के समर्थक उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग को लेकर सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट से भी मिले थे. इस पूरे मामले में पहली बार गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी ने बयान दिया है. शुक्रवार को बाड़मेर में अपने बयान में मंत्री हरीश चौधरी ने हेमाराम चौधरी को राज्य की कैबिनेट में जगह नहीं मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि वे और बाड़मेर जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी हेमाराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे ताकि बाड़मेर के साथ राजस्थान के किसानों में एक अच्छा संदेश जाए. उल्लेखनीय है कि हेमाराम चौधरी गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र से छठी बार विधायक चुने गए हैं. इससे पहले कांग्रेस सरकार में हेमाराम चौधरी दो बार राजस्व मंत्री रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने से हेमाराम चौधरी कुछ नाराज हैं. लिहाजा वे किसी नेता से मिल भी नहीं रहे हैं. कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव से पहले हेमाराम को मानना चाहती है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Aqb5Ub

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages