दौसा जिले के महवा, बांदीकुई सहित कई इलाकों में सोमवार की रात से चल रही सर्द हवाओं के बाद फसल पर पाला पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. वाहनों पर ओस की की बूंदें जमकर सफेद चादर की तरह दिखने लगीं. बर्फ पड़ने से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है, टमाटर की फसल भी खराब हो गई. बीती रात से चल रही सर्द हवाओं ने जहां लोगों को पूरी तरह जकड़न में ले लिया रात को पड़े पाले से आमजन ठिठुर गए. इस सीजन की यह सबसे सर्द रात मानी जा रही है. कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित रही मंगलवार को सुबह लोग देर से घरों से बाहर निकले. बहुत सारे लोग तो सर्दी से घरों में दुबके हुए नजर आए. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FvU9jh
No comments:
Post a Comment