राज्य सरकार ने गुरुवार की देर रात आदेश जारी कर अधिवक्ता फरजंद अली को राजकीय अधिवक्ता सह अतिरिक्त महाधिवक्ता (एएजी) नियुक्त किया है. न्यूज18 राजस्थान ने इस नियुक्ति के करीब एक सप्ताह पहले ही संकेत दे दिए थे. सरकार ने आदेश जारी कर दो राजकीय अधिवक्ता सह अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किए हैं. विधि एवं विधिक कार्य विभाग की ओर से एक आदेश जारी कर अधिवक्ता फरजंद अली को जोधपुर मुख्यपीठ के लिए राजकीय अधिवक्ता सह अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया. देर रात आदेश जारी होने के बाद फरजंद को सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ जो सुबह तक जारी है. फरजंद अली की नियुक्ति पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2AOq5eE
No comments:
Post a Comment