तीन शावकों को जन्म देकर लापता हुई पैंथर का नहीं मिल रहा सुराग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 10, 2019

तीन शावकों को जन्म देकर लापता हुई पैंथर का नहीं मिल रहा सुराग

जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के सैना गांव की पहाड़ियों में 30 दिसंबर से गायब हुई मादा पैंथर नागिन का 9 दिन बाद भी कोई सुराग नहींं मिला. पैंथर नागिन तीन शावकों को जन्म देने के बाद लापता हो गई है जिसे आखिरी बार एक जनवरी को देखा गया था. उस समय उसके मुंह से खून टपक रहा था और उसके पांव भी चोटिल थे. उसके बाद से ही वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है. मादा पैंथर के तीनों शावक अब जोधपुर में स्वस्थ बताया जा रहे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं. मादा पैंथर को खोजने के लिए वन्यजीव प्रेमियों के साथ विभाग की रेस्क्यू टीमें लगी हुई हैं. उदयपुर के मुख्य वन जीव संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि विभाग की ओर से तलाश जारी है और उन्हें नागिन के मिलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि सर्दियों में पैंथर 15 दिन तक बिना कुछ खाए-पिए रह सकता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2smfpz6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages