जयपुर से अजमेर के लिए शुरू हुई डेमू ट्रेन सेवा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 24, 2019

जयपुर से अजमेर के लिए शुरू हुई डेमू ट्रेन सेवा

सांसद रामचरण बोहरा ने जयपुर रेलवे स्टेशन पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया. जयपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए डेमू ट्रेन की शुरुआत की गई. इस डेमू ट्रेन को रामचरण बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे. रामचरण बोहरा ने कहा कि इस डेमू ट्रेन से जयपुर से अजमेर के यात्रियों को काफी सुविधा होगी. किसानों और दूध का काम करने वाले यात्रियों की ओर से इस ट्रेन की लम्बे समय से मांग की जा रही थी. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विकास कार्य किए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में राजस्थान में ट्रेनों का सबसे अधिक स्टॉपेज किया गया है, जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा मिल रही है. उन्होंने बताया कि जयपुर से शिरडी के लिए भी जल्द ट्रेन शुरू की जाएगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2FJVhQl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages