जोधपुर के पावटा क्षेत्र में स्थित सनसिटी अस्पताल के पास एक बहुमंजिला इमारत की छत पर अचानक आग लग गई. आग लपटें धू-धू कर उठने लगीं. अचानक लगी इस आग के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई. परिजन अपने मरीजों को लेकर अस्पताल के बाहर का रुख करने लगे. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही कि दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CqtCjl
No comments:
Post a Comment