उर्स में तिरंगे के साथ हुई देशभक्ति की कव्वाली, हिन्दू संत भी हुए शामिल - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 4, 2019

उर्स में तिरंगे के साथ हुई देशभक्ति की कव्वाली, हिन्दू संत भी हुए शामिल

भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा उपखंड के नानूदिया गांव में हजरत चिलंगी शाह का सालाना उर्स कौमी एकता का मिसाल बन गया. बुधवार रात से प्रांरभ हुआ उर्स गुरुवार अलसुबह तक चला. खास बात यह रही कि इस उर्स में क्षेत्र के हिंदू संत भी भाग लेते हैं. रात भर चले कव्वाली कार्यक्रम में कपासन से आई सलीम साबरी कव्वाल ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए. कौमी एकता व देशभक्ति का जज्बा पेश करते हुए कव्वाल ने जब तिरंगा हाथ लेकर कव्वाली पेश की तो पूरा पंडाल 'आई लव इंडिया' के जयघोष से गूंज उठा. उर्स के मौके पर सुबह से ही दरगाह में मजार पर चादर पेश करने का दौर जारी रहा. जायरीनों का तांता लगा रहा. बुधवार को रात में महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया. समापन मौके पर बनेड़ा व आस पास के इलाकों के जनप्रतिनिधियों ने भी बड़ी शिद्दत से भाग लिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Tp5BQw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages