यूरिया खाद लेने के लिए बीकानेर में लगी किसानों की लंबी लाइन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 3, 2019

यूरिया खाद लेने के लिए बीकानेर में लगी किसानों की लंबी लाइन

यूरिया खाद की किल्लत के चलते बुधवार को बीकानेर पहुंची 3240 मीट्रिक टन यूरिया को लेने के लिए किसानों की लम्बी कतार देखने को मिली. कृषि मंडी के सामने खाद की दुकान पर यूरिया लेने के लिए किसानों ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया. यूरिया संकट के कारण किसान एक साथ यूरिया खरीदकर स्टॉक करने लगे हैं. जिससे जरूरतमंदों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है. उपनिदेशक कृषि ने बताया कि माह जनवरी, 2019 के लिए कृषि आयुक्तालय जयपुर की ओर से 8000 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन है, जिसमें से 3240 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा रहा है. जनवरी के लिए कुल 15000 मीट्रिक टन यूरिया की मांग की गई है जिसकी आपूर्ति जिले को हो जाएगी. रविवार तक एक रैक पहुंचने की उम्मीद है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Vpjhg6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages