सर्द हवाओं से कांपा चूरू, छाया रहा घना कोहरा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

सर्द हवाओं से कांपा चूरू, छाया रहा घना कोहरा

चूरू में सोमवार को दिन की शुरुआत काेहरे और बर्फीली हवाओं के साथ हुई. बर्फीली हवाओं के बीच सूरज कोहरे में लिपटा रहा, जिससे आम जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा. सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा. पेड़ों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं. लोग जगह-जगह अलाव तापकर सर्दी भगाते देखे गए. मौसम विभाग ने यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया है लेकिन सर्द हवाओं के चलते 0 डिग्री का अहसास हो रहा है. कोहर के के कारण सोमवार को दृश्यता 0 मीटर रही जिसके कारण कोहरे का असर यातायात पर पड़ा. वाहनों की गति धीमी रही, कई ट्रेनें भी देर से पहुंची. मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब सर्दी फिर अपनी रंगत दिखाएगी. किसानों की मानें, तो क्षेत्र में चना, सरसों गेहूं, जौ आदि को ओस से पर्याप्त नमी मिलेगी और बढ़वार भी तेजी से होगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2SIq2YG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages