चयनित लिपिकों ने नियुक्ति के लिए भरतपुर में हवन किया और प्रार्थना की - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 2, 2019

चयनित लिपिकों ने नियुक्ति के लिए भरतपुर में हवन किया और प्रार्थना की

राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 2013 के चयनित लिपिकों को नियुक्ति देने की मांग को लेकर आज भरतपुर के मिनी सचिवालय के सामने युवकों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर सरकार को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की . आज दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर पांच युवा क्रमिक अनशन पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की . अध्यक्ष हिमांशु फौजदार के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने को सम्बोधित करते हुए बेरोजगार युवाओं ने कहा कि आरपीएससी द्वारा 2013 में उन्हें पिकअप लिस्ट में चयनित कर लिया था और पिछले 12 सितंबर को अभिशंषा भी कर दी थी साथ ही चुनाव आयोग द्वारा भी नियुक्ति देने की सरकार को परमिशन दे दी गई थी . लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्त नई दी गई है . उन्होंने कहा कि नियुक्ति नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं . धरने पर बैठे चयनित युवाओं ने कहा कि जब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2F4eV8K

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages