बिजली कर्मचारियों ने किया अधीक्षण अभियन्ता का घेराव - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 26, 2019

बिजली कर्मचारियों ने किया अधीक्षण अभियन्ता का घेराव

चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों के 9 संगठनों ने संयुक्त कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले प्रर्दशन किया. कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के सामने नारेबाजी की और अधीक्षण अभियन्ता का घेराव कर पीएल इनकैशमेंट भुगतान सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया. कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों मेंं उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा. 18 सूत्री मांगों मेंं कर्मचारियों की ऐसी भी समस्याएं हैं जिन्हें पूरा करना विभाग का दायित्व है, लेकिन विभाग आंखें मूंदे बैठा है. मृत कर्मचारियों की विधवाओं को पेंशन लाभ, एससीपी प्रकरणों का निस्तारण, सहायक अभियन्ता (शहर) कार्यालय मेंं टॉयलेट, कर्मचारियों का पहचान -पत्र, कार्मिकों को सुरक्षा संसाधन उपलब्ध करवाने जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RhySeG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages