गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चे देंगे अनेकता में एकता का संदेश - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 18, 2019

गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चे देंगे अनेकता में एकता का संदेश

बीकानेर में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार स्कूलों के बच्चे अनेकता में एकता का संदेश देने की तैयारियों में जुटे हैं. वेटरनरी कॉलेज ग्राउण्ड में बच्चे इस संदेश की देने की तैयारी का अभ्यास शारीरिक शिक्षकों के साथ पूरे दमखम के साथ कर रहे हैं. आमतोर पर निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चे पीटी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास करते तो देखा जाता है लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) की ओर से इस बार के उत्सव में कुछ नया करने के लिए एक शानदार कदम उठाया गया है. जिसमें बच्चों की ओर से भारत की मूल प्रवृति अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा. इस संदेश से छोटे-छोटे बच्चे हिन्दू, मुस्लिम और इसाई धर्म चिन्हों से बताएंगे कि भारत में सभी धर्म-जाति के लोग निवास करते हैं और यहां कोई किसी से भेदभाव नहीं रखता. हर त्यौहार को यहां लोग उत्साहपूर्वक मिल जुलकर मनाते हैं जो अनेकता में एकता को दर्शाता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VZmxPM

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages