जयपुर में कल रहेगी पानी की किल्लत, अभी कर लें व्यवस्था - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 11, 2019

जयपुर में कल रहेगी पानी की किल्लत, अभी कर लें व्यवस्था

राजधानी जयपुर में 11 जनवरी को बीसलपुर से सप्लाई होने वाली पेयजल व्यवस्था प्रभावित रहेगी. बीसलपुर पेयजल योजना से जुड़े बालावाला पंप हाउस के 132 केवी विद्युत स्टेशन पर रख-रखाव के कारण 11 जनवरी को बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है. चार घंटे की विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण बालावाला पंप हाउस से राजधानी के अधिकांश हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, मुरलीपुरा, झोंटवाड़ा, दिल्ली बाईपास के आस-पास की कॉलोनियों, जवाहर नगर, राजा पार्क, जनता कॉलोनी, लाल कोठी, बजाज नगर, गांधी नगर, बापू नगर, हसनपुरा, सिविल लाइन्स, न्यू सांगानेर रोड, मान सरोवर, प्रताप नगर सहित कई इलाकों की पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता देवराज सोलंकी ने बताया है कि शहर के अधिकांश हिस्सों में टेंकर से पानी की सप्लाई करने की व्यवस्था की गई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2D34MHT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages