मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सड़क हादसे की शिकार महिलाओं के परिजनों को सौंपे चेक - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सड़क हादसे की शिकार महिलाओं के परिजनों को सौंपे चेक

पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेंद्र सिंह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे. मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पिछले दिनों सड़क हादसे की शिकार हुईं कमालपुरा गांव की तीन महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया. मंत्री सिंह ने तीनो मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के रूप में 50 - 50 हजार रुपए के चेक वितरित किए. इस दौरान उन्होंने हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान लोगों ने विश्वेंद्र सिंह से क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए. इस मौके पर जिला कलेक्टर आरुषि ए मलिक, एसडीएम पुष्कर मित्तल के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2AwykM7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages