बाड़मेर शहर में भू-माफिया ने बेच डाले पहाड़, खनन विभाग ने रुकवाया काम - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

बाड़मेर शहर में भू-माफिया ने बेच डाले पहाड़, खनन विभाग ने रुकवाया काम

बाड़मेर शहर में कई वर्षों से भू-माफिया सक्रिय हैं और सरकारी संपत्ति को बेच रहे हैं. बाड़मेर शहर के गढ़रा रोड चौराहे के पास भू-माफियाओं ने पहाड़ों पर अवैध कब्जा कर पहाड़ ही बेच डाले और अब इन पहाड़ों पर अवैध खनन तो हो ही रहा है, निर्माण कार्य भी चल रहा है. बाड़मेर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार खनन विभाग ने टीम का गठन कर अवैध खनन व निर्माण का मौका मुआयना किया. इस दौरान जगह-जगह पहाड़ कटे मिले और निर्माण कार्य भी चल रहे थे. खनन विभाग की टीम ने चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया और जमीन व रजिस्ट्री आदि के कागजात मांगे, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा. इस दौरान पत्रकारों ने खनिज विभाग की टीम से बात करने की कोशिश की तो टीम के अधिकारी सवालों से किनारा करते नज़र आए.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2RdxY7D

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages